मशहूर सिंगर के चचेरे भाई की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Murder (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान खुर्शीद के रूप में हुई है.

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुर्शीद फेमस लोक संगीत गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई था.

Farmani Naaz
फरमानी नाज

यह घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार देर शाम खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था. हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया था. खुर्शीद के परिजन उसे अस्पताल ले गए थे लेकित उसे बचाया नहीं जा सका.

अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. वहीं, पुलिस उन हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!