एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर

Army IANS (2)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

भारतीय सेना के जवानों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान एक घुसपैठिया मारा गया.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कम से कम दो घुसपैठियों द्वारा तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिलने के बाद सेना ने एक अभियान चलाया.

“एक आतंकवादी मारा गया है जबकि दूसरा झाड़ियों में छिप कर फायरिंग कर रहा है.”

“मारे गए अज्ञात आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है. उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.”

सूत्रों ने कहा, “दूसरे आतंकवादी को मार गिराने का अभियान अभी जारी है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!