UP में स्कूल बस पलटी, बस में सवार थे 20 बच्चे, मची चीख पुकार

Auraiya school bus overturns (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार को करीब 20 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

घटना उस वक्त की है जब मार्शल हेराल्ड स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी. बस में लगभग दो दर्जन बच्चे सवार थे.

भैसोई गांव के पास अचानक बस पलट गई, जिससे बच्चे घायल हो गए.

ग्रामीणों ने बताया कि चालक तंबाकू चबा रहा था और हेडफोन लगाकर गाने सुन रहा था. स्थानीय लोगों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकलने में मदद की.

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को इलाज के लिए ले गए. पुलिस भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े छह बजे घटना की सूचना मिली थी. किसी को भी गंभीर चोट की सूचना नहीं है. बस को पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!