यात्रियों से भारी बस बरसाती नाले में पलटी, बस में सवार थे 35 यात्री, देखे वीडियो
रामनगर | उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है. जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल पर यात्रियों से भरी एक बस बरसाती नाले में पलट गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.
हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी. गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी, जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन बस से बाहर निकाल लिया गया. धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं.
A bus carrying passengers overturned at an overflowing drain in Uttarakhand’s #Ramnagar (Nanital) amid heavy rainfall earlier today. pic.twitter.com/awA9jfsPxe
— Smriti Sharma (@SmritiSharma_) August 5, 2023
इस तरह के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नाले को पार करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं. सावधानी नहीं बरतने के कारण यहां कभी-कभी बड़े हादसे हो जाते हैं.
आईएएनएस
