समाजवादी पार्टी के MLA ने “वंदे मातरम” कहने से किया इनकार
फोटो क्रेडिट: ट्विटर/अबू आजमी
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने बुधवार को कहा कि वह ‘वंदे मातरम’ नहीं बोलेंगे.
छत्रपति संभाजी महाराज नगर में सांप्रदायिक तनाव पर चर्चा के दौरान आजमी ने महाराष्ट्र विधान सभा को बताया कि उनका धर्म उन्हें राष्ट्रीय गीत – ‘वंदे मातरम’ गाने की इजाजत नहीं देता है.
अबू आजमी ने कहा, “…हम वंदे मातरम के आगे अपना सिर नहीं झुका सकते क्योंकि हम एक अल्लाह में विश्वास करते हैं…”
अबू आजमी ने ट्वीट किया, “हम वो है जिनके पूर्वजों ने इस देश के लिए अपनी जान दी, हम वो है जिन्होंने पाकिस्तान को नहीं भारत को अपना मुल्क माना. हमें इस्लाम सिखाता है की सर उसी के आगे झुकाओ जिसने ये सारा जहान बनाया. मेरे मज़हब के मुताबिक अगर मैं वंदे मातरम नहीं बोल सकता हूँ तो इस से मेरे दिल में मेरे मुल्क के लिए इज़्ज़त और मेरी वतनपरस्ती में कोई कमी नहीं होती, और इस से किसी को अप्पत्ति होनी भी नहीं चाहिए. जितने आप इस मुल्क के उतने हम भी!
#Maharashtra #SAPA MLA #AbuAzmi says, “I respect ‘Vande Mantram’ but I can’t read it because my religion says we can’t bow down to anyone except ‘Lalla’.
But he ain’t got no problem bending over for G pay 🤬🤬🤬🤬🤬🤬 pic.twitter.com/uzbqQkyRHy
— वेदीजा (@YgSeni_YuIiya) July 19, 2023
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने विपक्षी गठबंधन (जिसमें समाजवादी पार्टी भी सदस्य है) की आलोचना की, और उसके नेताओं से वंदे मातरम मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
