एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, शवों को जलाया गया, इलाके में फैली सनसनी

Crime Depositphotos_24534333_S (1)

सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

जोधपुर के चुराई गांव में बुधवार तड़के छह महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई. इसके बाद इन शवों को जला दिया गया. मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष है. इस नृशंस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब तीन बजे की है जब परिवार के सभी सदस्य अपने घर के बाहर सो रहे थे.

शुरुआती जांच में पता चला है कि धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई. इसके बाद सभी को घसीटकर घर के आंगन में ले जाया गया और आग लगा दी गई.

फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंचे. सबूत जुटाए गए है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम करने के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने कहा कि अपराध के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि फएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरा खुलासा हो पाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!