महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक का हुआ ब्रेक फेल, 2 वाहनों में टक्कर मारने के बाद ढाबे में घुसा, 12 लोगों की मौत

Dhule (1)
The Hindi Post

धुले । महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को बड़ी घटना घट है. यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी. इस दौरान ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और फिर सड़क किनारे एक ढाबे में जा घुसा और पलट गया. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

ADVT.

मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश शिरसाट ने कहा कि यह भयानक दुर्घटना पलासनेर गांव के पास दोपहर को उस समय हुई जब सीमेंट लदी ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने नियंत्रण खो दिया.

इसके बाद ट्रक ने एक ढाबे के बाहर खड़ी दो कारों में टक्कर मार दी. ट्रक इसके बाद ढाबे में घुस गया और पलट गया. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि मरने वालो में दो बच्चे भी शामिल है.

ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है जहां तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

हादसा उस समय हुआ जब ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था. वरिष्ठ अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया.

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की चपेट में आने से कई लोग कुचले गए और उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि कम से कम तीन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.

ट्रक ने जिन कारों को टक्कर मारी, वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. ढाबा भी पूरी तरह से तहस नहस हो गया है. ढाबे के चारों ओर कुर्सियां, मेज, बर्तन और खाना बिखर गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!