यह तो हद्द हो गई! शख्स ने अन्य व्यक्ति के मुंह पर खड़े होकर किया पेशाब, वीडियो हुआ वायरल, CM चौहान ने लिया संज्ञान – कहा “अपराधी पर NSA लगाया जाएगा…”

Sidhi (1) (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति बहुत ही गिरी हुई हरकत करता हुआ दिख रहा है. वह एक युवक के ऊपर पेशाब कर रहा होता है. जिस समय यह व्यक्ति युवक पर पेशाब करता है, उसका साथी वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है. अब वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है.

पेशाब करने वाले शख्स पर कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के सीधी जिले (Sidhi District) का है. यह भी जानकारी सामने आई है कि जिस व्यक्ति के ऊपर पेशाब किया गया वो आदिवासी समाज से है. यह व्यक्ति मजदूरी करके अपना पेट पालता है.

बताया जा रहा है कि पेशाब करने वाले व्यक्ति का नाम प्रवेश शुक्ला है.

इस वीडियो का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है… मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!