महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर: NCP नेता अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में हुए शामिल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार रविवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए. अब महाराष्ट्र सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हो गए है. बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस पहले से ही सरकार में उपमुख्यमंत्री है.
अजित पवार के साथ छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वलसे पाटिल समेत कुल नौ एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ.
बता दे कि अजित पवार नेता प्रतिपक्ष थे और अब वह महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
