मैं फिर से पार्टी खड़ा करके दिखाऊंगा: शरद पवार
𝐈𝐦𝐚𝐠𝐞:𝐈𝐀𝐍𝐒
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बारे में बात की. शरद पवार ने अजित पवार सहित नौ पार्टी (NCP) नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. यह सभी नौ नेता, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए है.
शरद पवार ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं फिर से पार्टी खड़ा करके दिखाऊंगा.
प्रफुल्ल पटेल को लेकर शरद पवार ने कहा कि उनपर अब भरोसा नहीं रहा. उन्होंने भरोसा तोड़ा है. पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल ने बहुत बड़ी गलती की है.
शरद पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता उनके साथ है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
