यूपी में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Accident

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

शाहजहांपुर | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक हादसा घटा है. शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. एक बाइक पर पांच लोग सवार थे. इस घटना में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है.

सर्कल अधिकारी अमित चौरसिया ने कहा कि घटना शुक्रवार तड़के हुई. उन्होंने कहा सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे.

मृतकों की पहचान 34 वर्षीय रघुवीर, उनकी पत्नी ज्योति (30 वर्ष), भाभी जूली (36 वर्ष) और बच्चे अभि (3 वर्ष) और कृष्णा (5वर्ष) के रूप में हुई है.

मौत का संभावित कारण सिर में चोट लगना बताया जा रहा है. शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!