जान जोखिम में डाल कर चलती मालगाड़ी पर स्टंट कर रहे थे युवक, उनके ऊपर से गुजर रही थी हाईटेंशन लाइन, वीडियो वायरल

Greater Noida Video (1) (1)
The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा से सामने आए एक वीडियो में दो युवक मालगाड़ी के ऊपर खड़े होकर स्टंटबाजी करते दिख रहे है. ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी. अब ये दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए है.

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी जा रही है लेकिन युवकों को अपनी जान की परवाह नहीं है. वो स्टंट करने में मस्त है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना जारचा क्षेत्रांतर्गत वायरल हुए वीडियो में दो युवक मालगाड़ी पर स्टंट कर रहे थे. उस वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना जारचा पुलिस और आरपीएफ द्वारा स्टंट कर रहे दोनो युवकों – रिंकू (22 वर्ष) व प्रिंस (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों गौतमबुद्ध के रहने वाले हैं.

वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक मालगाड़ी नहर के ऊपर से गुजर रही है. उसी मालगाड़ी पर दो युवक ट्रेन के डिब्बों के ऊपर खड़े हुए हैं और उन लड़कों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है. लेकिन अपनी जान की फिक्र ना करते हुए इन लोगो द्वारा स्टंट किया जा रहा है. युवक ट्रेन पर खड़े होकर अपने मसल्स दिखा रहे हैं.

गिरफ्तार किए गए युवकों के द्वारा ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था जो बाद में वायरल हो गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!