हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, सिंगर ने पुलिस से मांगी मदद

Honey Singh (1)

हनी सिंह (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

रैपर/सिंगर हनी सिंह की जान को जान से मारने की धमकी मिली है. हनी सिंह के स्टाफ ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है.

हनी सिंह ने कहा कि वो अमेरिका में थे जब उनके मैनेजर को धमकी भरे कॉल्स आए. उन्होंने कहा कि इन कॉल्स में जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस कमिश्नर सर से मुलाकात कर उनको शिकायत दी है और उन्होंने कहा कि वो इसकी जांच करेंगे. उन्होंने मुझे बताया कि इस मामले को शायद स्पेशल सेल देखेगा. जो भी एविडेंस मेरे पास थे वो मैंने उनको दे दिया है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कथित तौर पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा था. इसके बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि उन्हें मौत का डर है.

बता दे कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत में गोल्डी बरार मुख्य आरोपी है और उसने कुछ महीने पहले सलमान खान को भी धमकी भरा ईमेल भेजा था. इसके बाद सलमान खान उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!