गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को मारने की बात स्वीकारी, कहा – “सलमान खान को जरूर मारेंगे”

Goldy Brar and Salman Khan (1) (1)
The Hindi Post

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने पुष्टि की है कि अभिनेता सलमान खान में उनकी हिट लिस्ट में हैं. बरार, जिसका गिरोह कथित तौर पर पंजाबी गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार है, ने इंडिया टुडे टीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में इसकी पुष्टि की है.

गोल्डी बरार ने कहा कि वह लोग सलमान खान को जरूर मारेंगे. “हम सलमान खान को जरूर मारेंगे… क्योंकि उसने काले हिरण का शिकार कर बिश्नोई समाज की बेअदबी की”

बरार ने आगे कहा, “भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने उसे माफी मांगने को कहा था लेकिन उसने माफी नहीं मांगी.” उसने आगे कहा, “जो भी हमारे दुश्मन है उनको जरूर मारेंगे.”

बता दे कि इस साल मार्च में सलमान खान के करीबी प्रशांत गुंजालकर को मिले धमकी भरे ईमेल के जवाब में मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी.

बरार ने टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बारे में भी जवाब दिया. उसने कहा, “बहुत सोच समझकर किया है. इसके लिए जो कुर्बानी देनी पड़े देंगे लेकिन जो जरूरी था हमने कर दिया.”

मूसेवाला को मारने के पीछे वजह बताते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘वह बहुत अहंकारी था.. उसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था. पॉलिटिकल पावर और पुलिस की पावर जरूरत से ज्यादा थी जिसका मिसयूज कर रहा था. उसको सबक सिखाना जरूरी था…”

सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार पर लगा था. बताया जाता है कि गोल्डी कनाडा में छुपा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!