बदला गया ‘आदिपुरुष’ का विवादित डायलॉग ‘जलेगी भी तेरे बाप की..’, देखें नया वर्जन

Adipurush (4) (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

फिल्म “आदिपुरुष” जो मौजूदा समय में विवादों के केंद्र में है, में फिल्म मेकर्स ने डायलॉग्स बदल दिए है. इन डायलॉग्स के कारण ही जम कर बवाल मचा हुआ है.

सबसे ज्यादा हंगामा उस डायलॉग पर मचा है जिसमें भगवान हनुमान कहते है, “‘कपड़ा तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की…”

अब फिल्म के डायलॉग बदले गए है. फिल्म रिलीज होने के पांच दिन बाद ये बदलाव किया गया है.

अब मेकर्स ने ‘बाप’ की जगह ‘लंका’ शब्द का इस्तेमाल किया है. इसलिए अब डायलॉग हो गया है, ‘कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की और जलेगी भी तेरी लंका की.”

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 16 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसमें प्रभास ने प्रभु श्री राम, कृति सेनन ने जानकी, सैफ अली खान ने लंकेश, सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त नागे ने बजरंगबली का किरदार निभाया है. इस मूवी को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है.

यहां देखे वीडियो –

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!