नहीं रहे मशहूर एक्टर मंगल ढिल्लों, जन्मदिन से ठीक एक हफ्ते पहले हुआ निधन

Mangal Dhillon (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कैंसर से जूझ रहे थे. उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था.

बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की है.

मंगल ढिल्लों ने पंजाबी फिल्मों में काम किया था और अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. रेखा स्टारर ‘खून भरी मांग’ में मंगल ढिल्लों एक वकील के किरदार में दिखे थे.

इसके अलावा उन्होंने कई यादगार फिल्में कीं, जिनमें ‘दयावान’, ‘जख्मी औरत’, ‘खून भरी मांग’, ‘प्यार का देवता’, ‘विश्वात्मा’ और ‘दलाल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!