कानपुर: चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी फूट-फूटकर कर रोने लगा, VIDEO हुआ वायरल

Shakeel Monu (1) (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सभासद का चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशी अकील शानू फूट-फूटकर रोते हुए देखे जा सकते है. अकील कानपुर के बेगमपुरवा वार्ड से जीते है.

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही अकील को जीत की सूचना मिली तो वो रोने लगे. शायद उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि वो जीत गए है. यह खुशी के आंसू थे.

बताया जा रहा है कि अकील पिछले लंबे समय से जीत के लिए प्रयासरत थे और उन्हें आज जीत मिली है.

अकील ने बेगमपुरवा से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था. अकील वार्ड नंबर 102 से चुनाव लड़े थे.

जीत मिलने के बाद, अकील ने जनता का धन्यवाद दिया और उनके काम करने का वादा किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!