भाजपा गठबंधन प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने स्वार विधानसभा सीट जीती, पिछली बार यहां से जीते थे आजम खान के बेटे

Electronic voting machine Indian Electronic voting machine for election and Voter Verified Paper Audit Trial, vector illustration

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

रामपुर (यूपी) की स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को झटका लगा है. इस सीट पर उपचुनाव हुआ था. यहां से भाजपा गठबंधन प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी (अपना दल) ने जीत हासिल की है. उन्होंने यह सीट 8,824 वोटों से जीत ली है.

स्वार सीट से दिग्गज समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम विधायक थे. अब इस सीट पर भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी ने कब्जा कर लिया है.

यहां से समाजवादी पार्टी ने अनुराधा चौहान को चुनावी मैदान में उतारा था. पर अनुराधा जीत नहीं सकी.

स्वार विधानसभा सीट अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई थी.

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के साथ ही रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीटों पर मतों की गणना हो रही है. स्वार में 10 मई को मतदान हुआ था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!