शक्ति भोग फूड्स के CMD गिरफ्तार

Shakti Bhog (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक केवल कृष्ण कुमार पुलिस की गिरफ्त में है. उनको दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. उनको धोखाधड़ी के एक मामले में अरेस्ट किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, कुमार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुमार और कंपनी के अन्य आरोपी निदेशकों ने शिकायतकर्ता को कच्चे माल की खरीद के लिए 10 करोड़ रुपये के ‘पोस्ट डेटेड’ चेक जारी किए थे, लेकिन चेक भुनाए नहीं जा सके क्योंकि कंपनी का खाता पहले ही ‘ब्लॉक’ कर दिया गया था.

पुलिस के अनुसार, सभी चेक बाउंस हो गए थे क्योंकि जिस कंपनी द्वारा यह (चेक) जारी किए गए थे वो पहले से ही परिसमापन के अधीन थे और उसका खाता (अकाउंट) पहले ही फ्रीज हो चुका था.

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!