अयोध्या के महंत ने की राहुल को अपना आवास देने की पेशकश

Rahul Gandhi April 4 (1) (1)

राहुल गांधी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

अयोध्या (उप्र) | अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर के एक पुजारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 10वीं शताब्दी के मंदिर के परिसर में अपना आवास देने की पेशकश की है.

हनुमान गढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने कहा कि वह राहुल गांधी का इस पवित्र शहर में स्वागत करते हैं और उन्हें अपना आवास प्रदान करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर राहुल गांधी को आवास खाली करने को कहा गया है. संजय दास ने कहा, “राहुल गांधी को अयोध्या आना चाहिए और हनुमान गढ़ी में पूजा-अर्चना करनी चाहिए. मंदिर परिसर में कई आश्रम हैं. वह हमारे आश्रम में आ सकते हैं और रह सकते हैं, हमें खुशी होगी.”

एडमिशन नोटिस (Advt.)
एडमिशन नोटिस (Advt.)

2016 में, राहुल ने हनुमान गढ़ी मंदिर आए थे. उस समय उनको महंत ज्ञान दास ने आशीर्वाद दिया था.

इस साल की शुरुआत में गाजियाबाद के लोनी से भारत जोड़ो यात्रा के तीन दिवसीय यूपी चरण के दौरान, पूर्व सांसद राहुल गांधी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से आशीर्वाद प्राप्त किया था.

गांधी को संबोधित एक पत्र में, पुजारी ने उनकी सफलता की कामना की थी और कहा था कि इस तरह का कार्य देश की भलाई के लिए किया जा रहा है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!