इंडिगो की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे 137 यात्री

Indigo Airline IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे इंडिगो एयरलाइन के एक विमान में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद इस विमान को तेलंगाना के हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी.

137 यात्रियों को ले जा रहे विमान (6E897) में तकनीकी खराबी आने के कारण उसकी सुबह सवा छह बजे आपात लैंडिंग हुई.

अधिकारियों ने कहा कि वाराणसी जाने विमान में 137 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं.

इंडिगो एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे विमान का प्रबंध करके यात्रियों को वाराणसी रवाना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!