कुर्सी को लेकर हुई मामूली बहस के बाद सहकर्मी ने साथी को मारी गोली

office view chair seminar-g77dd368e5_640

सांकेतिक तस्वीर | Pixabay

The Hindi Post

गुरुग्राम (हरियाणा) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं. यहां एक 23 वर्षीय युवक को मामूली विवाद के चलते गोली मार दी गई. गोली मारने वाला शख्स पीड़ित व्यक्ति के ऑफिस में ही काम करता हैं. पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 44 में बुधवार दोपहर को हुई.

जिस युवक को गोली मारी गई हैं उसका नाम विशाल हैं. वह सेक्टर 9 के फिरोज गांधी कॉलोनी में रहता हैं. पुलिस के अनुसार, गोली विशाल के सीने में लगी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.

डीसीपी (पूर्व) वीरेंद्र विज ने बताया कि विशाल को उसके ही ऑफिस में काम करने वाले एक शख्स ने गोली मारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर मामूली सा विवाद हुआ था.

उन्होंने कहा, “विशाल अपने ऑफिस जा रहा था जब आरोपी ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया. हम आरोपी की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.”

विशाल के भाई मोहित की तहरीर पर सेक्टर 40 थाने में IPC की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना में पुलिस की जांच जारी हैं.

अमन ने अपने बयान में कहा कि उसका अमन जांगड़ा नाम के ऑफिस कर्मी से कुर्सी को लेकर मंगलवार को विवाद हुआ था. पुलिस ने कहा कि बुधवार को दोनों के बीच फिर से इसी मुद्दे पर बहस हो गई. इसके बाद अमन ने कथित तौर पर विशाल पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!