पिता ने पढ़ाई करने के लिए कहा तो 9 वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या की

Girl Depositphotos_64034211_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: डिपाजिट फोटोज)

The Hindi Post

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं. यहां एक नौ वर्षीय लड़की ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसने यह कदम तब उठाया जब उसके पिता ने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के पिता उसको पढ़ाई करने को कहकर घर से बाहर चले गए. जब वो वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद हैं. किसी तरह से वो घर के अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी गले में तौलिये से लटकी हुई हैं और छटपटा रही हैं. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर बचाया नहीं जा सका.

बच्ची कक्षा चार की छात्रा थी. पुलिस ने इस घटना में जांच शुरू कर दी हैं. पर इस घटना ने सब को स्तब्ध कर दिया हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बच्ची के दोस्त और पड़ोसी उसे ‘इंस्टा क्वीन’ कह कर बुलाते थे. उसने पिछले 6 महीनों में लगभग 70 रील्स बनाई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!