खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, पंजाब में किया गया इंटरनेट बंद

Amritpal Singh Arrested (1)

अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

चंडीगढ़ | खालिस्तानी हमदर्द अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की खबरों के बीच शनिवार को पंजाब के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गई है.

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उनका मोगा जिले में पीछा कर रहे हैं.

अमृतपाल सिंह के कम से कम छह साथियों को हिरासत में लिया गया है.

अमृतपाल सिंह भाषणों के माध्यम से अलगाववादी प्रचार चला रहा है.

23 फरवरी को, अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में हथियारों से लैस भीड़ पुलिस से भिड़ गई थी. इस दौरान भीड़ ने अमृतसर के पास एक पुलिस स्टेशन की घेराबंदी कर दी थी अपने एक साथी को रिहा करने की मांग की थी. अमृतपाल सिंह के साथी को अपहरण के एक कथित मामले में हिरासत में लिया गया था. इसी शख्स को छुड़ाने के लिए, पुलिस थाने पर हमला किया गया था.

भीड़ में शामिल लोग पुलिस से भिड़ गए थे और उन पर हमला कर दिया था. वो तलवारों से लैस थे. इस घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

जैसा कि इंटरनेट को बंद कर दिया गया है, पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और फर्जी खबरें नहीं फैलाने का आग्रह किया है.

पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया, पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है.

सरकार ने कहा, पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर), सभी एसएमएस सेवाएं और सभी डोंगल सेवाएं सार्वजनिक सुरक्षा के हित में 18 मार्च (12:00 बजे) से 19 मार्च (12:00 बजे) तक निलंबित रहेंगी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!