दिल्ली: भरभरा कर गिरी बहुमंजिला इमारत, मची चीख-पुकार, लोग जान बचा कर भागे

House collapsed in Vijay Park in Delhi (1) (1)
The Hindi Post

दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है. राजधानी के विजय नगर पार्क इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है. गनीमत यह रही है इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत गिरने से न कोई घायल हुआ है और न ही किसी की जान गई है.

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. इस एरिया में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है.

इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है. वीडियो में इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो 32 सेकंड का है.

इमारत गिरने से चीख-पुकार मच गई. लोग जान बचा कर भागने लगे.

और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!