राजस्थान: चलती बाइक पर युवा कपल का रोमांस; लड़के को गले लगाए थी लड़की, बैठी थी पेट्रोल टैंक पर
सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए पता ही नहीं चलता. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कपल को चलती हुई बाइक पर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है.
होली की पूर्व संध्या पर जयपुर (राजस्थान) में एक युवा जोड़ा रोमांस करते हुए कैमरे में कैद हो गया. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तो इसको वायरल होने में देर नहीं लगी.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का-लड़की चलती मोटरसाइकिल पर रोमांस का रहे है. दोनों को जरा भी परवाह नहीं कि वो किसी हादसे का शिकार न हो जाए. दोनों अपनी ही दुनिया में खोए हुए है.
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि लड़का गाड़ी (रॉयल एनफील्ड) चलाते समय हेलमेट भी नहीं लगाए है. वही लड़की मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक पर बैठी हुई है. खास बात यह कि लड़की लड़के की तरफ मुँह करके बैठी है.
हंगामा है क्यों बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है
डाका तो नहीं डाला चोरी तो नहीं की है।
Lyrics By: अकबर इलाहाबादी
Performed By: गुलाम अली #Jaipur pic.twitter.com/V8mVAlAueT— अल्हड़ पत्रकार (@Rajesh__Jamaal) March 8, 2023
पुलिस ने यह कहते हुए जांच के आदेश दिए हैं कि वह आरोपियों की तलाश कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक के पीछे चल रही कार से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
