यमुना एक्सप्रेस-वे पर शव को कई किलोमीटर तक घसीटती रही कार, पुलिस जांच में जुटी

highway-1767107_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

यूपी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यमुना एक्सप्रेस वे पर एक शख्स की लाश को कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा. घटना सोमवार रात की है.

कार दिल्ली के रहने वाले वीरेंद्र सिंह चला रहे थे.

सिंह ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण वह ठीक से देख नहीं पा रहा थे और कार के नीचे शव के बारे में उनको जानकारी नहीं थी.

दरअसल, मथुरा टोल प्लाजा पर सुरक्षाकर्मियों ने शव देखा. जानकारी के अनुसार, कार ड्राइवर आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था. उसके वाहन के नीचे एक व्यक्ति का शव फंसा था. इस शव पर सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो वह चौंक गए.

पुलिस अब CCTV फुटेज स्कैन कर रही है. पुलिस, वीरेंद्र सिंह से पूछताछ कर रही है. जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!