VIDEO | भूकंप का विनाशकारी असर: तुर्की के हतय हवाई अड्डे का रनवे दो भागों में बंटा

Earthquake In Turkey 2 (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

दक्षिणी तुर्की में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंपों ने तुर्की और सीरिया में व्यापक क्षति पहुंचाई है. इन भूकंपों के कारण हतय (Hatay) एयरपोर्ट का रनवे भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

दक्षिणी तुर्की का इकलौता हवाई अड्डा – हतय एयरपोर्ट (Hatay Airport) का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट का रनवे बीच से चिर गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तुर्की में आया सबसे खतरनाक भूकंप था. इन भूकंपों की वजह से 2500 से ज्यादा लोगों की तुर्की और सीरिया में जान चली गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!