ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले धार्मिक यात्रा पर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे ऋषिकेश

Virat Kohli and Anushka Sharma In Rishikesh

Photo: Social Media

The Hindi Post

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल रहे हैं. वो इस समय ब्रेक पर हैं. ब्रेक पर होने के कारण विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वक्त बिता रहे हैं.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, विराट इस समय ऋषिकेश में हैं. वो ऋषिकेश में स्वामी दयानन्द गिरी आश्रम पहुंचे हैं. स्वामी दयानन्द गिरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु थे.

रिपोर्टस के अनुसार, कोहली यहां किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए आए हैं. ऐसी संभावनाएं हैं कि अनुष्ठान मंगलवार को होगा.

मीडिया रिपोर्टस में ऐसा कहा गया हैं कि विराट ने सोमवार को गंगा आरती में भी हिस्सा लिया. कोहली दम्पति ने यहां करीब 20 मिनट तक ध्यान लगाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन भी किए.

दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!