तीसरे T20 से पहले, ‘पठान’ देखने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर्स
Photo: Twitter@CricCrazyJohns
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेलने के लिए अहमदाबाद पहुंच गई हैं. यह मैच कल यानि बुधवार को खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी, ‘पठान’ देखने थिएटर पहुंच गए.
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी, युजवेन्द्र चहल ने थिएटर पहुंच कर फिल्म का मजा लिया.
इन सभी प्लेयर्स की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जो तस्वीर सामने आई हैं उसने इन सभी प्लेयर्स को साथ में खड़े हुए और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता हैं.
Indian cricketers watching Pathaan in Ahmedabad pic.twitter.com/bsxXewlfju
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 31, 2023
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघर में अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं.
सीरीज की बात करे तो भारत और न्यूजीलैंड एक-एक गेम जीत कर श्रृंख्ला में फ़िलहाल बराबरी पर हैं. दोनों ही टीमें कल का मैच जीत कर सीरीज अपने नाम करने चाहेगी.
इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था. वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी.
साल 2023 में भारतीय टीम ने अब तक कोई सीरीज नहीं गंवाई है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
