हिमाचल के 28 साल के युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का हुआ निधन

Sidhartha Sharma
The Hindi Post

हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का निधन हो गया है. वो केवल 28 साल के थे.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, वह वड़ोदरा (गुजरात) के एक अस्पताल में भर्ती थे और पिछले कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर थे.

सिद्धार्थ का जन्म ऊना (हिमाचल) में हुआ था.

उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में दो मैचों में 12 विकेट लिए थे. शर्मा 2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हिमाचल टीम के सदस्य थे.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “हिमाचल की विजय हजारे ट्रॉफी विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य रहे और प्रदेश के स्टार तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा के निधन की अति दुःखद खबर है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व प्रियजनों को इस दारुण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!