राहुल द्रविड़ की तबीयत खराब?, चेकअप के लिए बेंगलुरु गए

Rahul Dravid In Flight For Bengaluru (1)

Photo Credit: (Twitter/@batchumalli)

The Hindi Post

भारत के पूर्व कप्तान और टीम के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शुक्रवार की सुबह बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए. वो बेंगलुरु पहुंच गए है.

द्रविड़ ने स्वास्थ्य कारणों से सुबह-सुबह कोलकाता से बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी.

रिपोर्टस के अनुसार, द्रविड़ ने गुरुवार को दूसरे वनडे के दौरान ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी और बंगाल क्रिकेट संघ के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था.

द्रविड़, जो 11 जनवरी को 50 वर्ष के हो गए, अपने डॉक्टरों से परामर्श करने और कुछ एहतियाती परीक्षण करवाने के लिए बेंगलुरु गए हैं.

द्रविड़ की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!