फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Shankar Mishra 2

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्लीएयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शंकर के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है जिस पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी.

मुंबई निवासी शंकर को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था.

26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. उसी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!