बेटियों को सुप्रीम कोर्ट लेकर पहुंचे CJI चंद्रचूड़, कहा- ‘देखिए मैं यहीं बैठता हूं’
फोटो: आईएएनएस (File)
नई दिल्ली | भारत के प्रधान न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) डीवाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को अपनी बेटियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.
सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे, सीजेआई अपनी दो बेटियों को लेकर कोर्ट रूम पहुंचे.
सूत्रों ने कहा कि यह नजारा देख कर वहां उपस्थित वकील हैरान रह गए.
एक सूत्र ने बताया कि चंद्रचूड़ को अपनी बेटियों को यह कहते हुए सुना गया – ‘देखो, यह वह जगह है जहां मैं बैठता हूं.’
जानकारी के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश अपनी बेटियों को अपना कक्ष और कोर्ट रूम दिखाने ले गए. साथ ही उन्होंने दोनों को वो स्थान भी दिखाया जहां से वकील अपने मामलों की पैरवी करते हैं.
प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर 2022 को कार्यभार संभाला और 10 नवंबर, 2024 तक पद पर बने रहेंगे.
आईएएनएस
