अंजलि की दोस्त निधि हो चुकी है ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार, UP में दर्ज है केस

Anjali and Nidhi (1)
The Hindi Post

दिल्ली के अंजलि मौत मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंजलि की दोस्त निधि, मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में एक बार पहले गिरफ्तार हो चुकी है.

निधि, अंजलि की वही दोस्त है जो 31 दिसंबर को दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए भयानक रोड एक्सीडेंट में उसके साथ थी. वो स्कूटी पर अंजलि के पीछे बैठी हुई थी. कार सवार युवकों ने कथित तौर पर अंजलि की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद, उसे 12 किलोमीटर तक घसीटा था. इस घटना में अंजलि की दर्दनाक मौत हुई थी. हालांकि, निधि को मामूली चोटें ही आई थी और वो बच गई थी.

निधि, अंजलि की मौत के मामले की मुख्य गवाह भी है.

सूत्रों के मुताबिक, निधि को आगरा रेलवे स्टेशन पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था. यह ड्रग्स वो तेलंगाना से लेकर आ रही थी. इसके बाद उसको अरेस्ट कर लिया गया था.

इससे पहले, यह कहा गया था कि निधि का कोई पुराना पुलिस रिकॉर्ड नहीं है.

शुक्रवार को निधि को पुलिस ने फिर से जांच में शामिल होने के लिए बुलाया. पुलिस ने पाया कि उसके बयानों में विरोधाभास है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!