दिल्ली एक्सीडेंट केस: 12 KM तक अंजलि को घसीटने वाली मारुती बलेनो कार का मालिक गिरफ्तार

Anjali Accident Case (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने अंजलि की मौत के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं कानून) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि कंझावला मामले (अंजलि की मौत का मामले) में, पुलिस को गलत जानकारी देने के आरोप में कार के मालिक आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक अन्य आरोपी जिसका नाम अंकुश खन्ना है वो अभी भी फरार है.

इससे पहले पुलिस ने घटना के वक्त कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल के रूप में हुई थी.

सूत्रों ने बताया कि घटना के समय अमित कार चला रहा था. अंकुश और आशुतोष दोनों ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी. अंकुश ने अपने भाई को बचाने के लिए दीपक से कहा था कि वह पुलिस को बताए कि वह कार चला रहा था क्योंकि अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंकुश अभी भी फरार है और पुलिस टीमें उसे पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!