दिल्ली: AAP-BJP पार्षदों के बीच हाथापाई, धक्कामुक्की, टला MCD मेयर चुनाव
Photo: IANS
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच शुक्रवार को जम कर भिड़ंत हुई. मौका था मेयर चुनाव का और स्थान था दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हाउस. हंगामे और झड़पों के बीच, दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा.
सदन में दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच हिंसक झड़प हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में जमकर हाथापाई और मारपीट हुई.
दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले एमसीडी हाउस के भीतर दे दनादन. पार्षद नहीं पहलवान चुने हैं इस बार दिल्ली वालों ने. #Delhi #Mayor #MCDElections2022 pic.twitter.com/4Y4xKdWSPp
— Dr Kapil Sharma (@Kapil_news) January 6, 2023
सदन में बवाल तब शुरू हुआ जब आम आमदी पार्टी ने मनोनीत पार्षदों के शपथ गृहण पर आपत्ति जताई. पीठासीन अधिकारी द्वारा एल्डरमेन को शपथ लेने के लिए कहा गया. जैसे ही उन्होंने यह कहा, AAP पार्षदों ने यह दावा करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया कि निर्वाचित पार्षदों के पहले मनोनीत पार्षद शपथ नहीं ले सकते.
उन्होंने यह कहा कि नियमानुसार, पहले निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाती है.
#WATCH | Delhi: Ruckus at Civic Center as BJP, AAP councillors clash with each other amid ensuing sloganeering ahead of Delhi Mayor polls. pic.twitter.com/v1HXUxawSC
— ANI (@ANI) January 6, 2023
AAP नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सदन में भाजपा का खेल चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने AAP पार्षदों पर हमला किया और उन्हें लहूलुहान कर दिया. उन्होंने कहा, “भाजपा के कहने पर उपराज्यपाल ने कांग्रेस की नाजिया को हज कमेटी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भेज दिया. खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
