जिम में वर्क आउट करते समय होटल मालिक की हार्ट अटैक से मौत, सामने आया CCTV फुटेज

Man dies of heart attack while working out in gym in Indore (1)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के इंदौर में जिम में वर्कआउट करने के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. उन्हें कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा था. इस व्यक्ति का नाम प्रदीप रघुवंशी था.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वह एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी अचानक फर्श पर गिर पड़े. उनकी सांस फूल रही थी. उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हैरान-परेशान करने वाली यह घटना जिम में लगे CCTV में कैद हो गई. अब यह फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रदीप जिम में ही फर्श पर गिर जाते है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!