लड़की को कार में खींचने लगा शख्स, विरोध करने पर दी तेजाब डालने की धमकी

Woman in depression rape darkness Depositphotos_220164814_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के पांडव नगर में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय लड़की को अपनी कार में खींचने की कोशिश की जिससे वह घायल हो गई. पुलिस ने बुधवार को कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

इससे पहले सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवक जब लड़की को कार में खींचने में कामयाब नहीं हुआ तो उसने उसे एसिड अटैक की धमकी दी.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा कि पांडव नगर पुलिस थाने में मिली एक कंप्लेंट में आरोप लगाया गया है कि शशि गार्डन निवासी 27 वर्षीय यागवेंद्र यादव, जो किराना की दुकान चलाता है, ने पीड़िता को धमकी दी, कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी है तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा.

गुगुलोथ ने कहा, 1 जनवरी को इसी शिकायत के आधार पर, धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर तुरंत दर्ज कर ली गई.

मजिस्ट्रेट द्वारा पीड़िता का बयान, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है और एफआईआर में धारा 354-बी और 354-डी जोड़ी गई है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं. उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!