ब्रेकअप होने से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से किए कई वार, घटना हुई CCTV में रिकॉर्ड
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
दिल्ली के आदर्श नगर में एक सनकी युवक ने 21 वर्षीय महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया. युवक कथित तौर पर इस बात से नाराज था कि युवती ने उससे दोस्ती तोड़ दी थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने युवती पर चाकू से कई वार किए. इससे युवती बुरी तरह घायल हो गई.
यह घटना सोमवार दोपहर को हुई. आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवक का नाम सुखविंदर सिंह (22) है.
#Delhi के आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने से नाराज युवक ने लड़की को चाकू मार दिया
22 साल का सुखविंदर गिरफ्तार, लड़की अस्पताल में भर्ती
#CCTV में आरोपी 3-4 से बार चाकू मारते दिख रहा है
कब तक सिर्फ ये सब चलता रहेगा? किसी को कानून का डर है ही नहीं #adarshnagar pic.twitter.com/MASGKwekom— Pallavi Kumari (@pallavi0305) January 4, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती की उस शख्स से कई सालों से दोस्ती थी लेकिन उनकी दोस्ती में खटास आ गई थी और उसने कथित तौर पर सुखविंदर से बात करना बंद कर दिया था.
इसी बात से नाराज होकर युवक ने उस पर हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया. बाद में पुलिस को पता चला कि वह अंबाला भाग गया है. पुलिस ने उसे अंबाला से गिरफ्तार किया है.
महिला को दिल्ली के जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
