नए वर्ष के पहले दिन सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav visits temple on New Year (1)
The Hindi Post

मुंबई | स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और नए वर्ष 2023 के पहले दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया.

32 वर्षीय सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली जिसके कैप्शन में लिखा, “सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद ले रहा हूं.”

सूर्य श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में एक्शन में दिखाई देंगे. उन्होंने भारत के लिए पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन किया था और आईसीसी के वर्ष 2022 के टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय बने.

सूर्य के लिए 2022 जबरदस्त रहा. उन्होंने अपनी 360 डिग्री शैली की बल्लेबाजी से वर्ष में एक हजार से ज्यादा रन बनाये. वह 187.43 के स्ट्राइक रेट और 46.56 के औसत से 1164 रन बनाकर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे.

उन्होंने 2022 में 68 छक्के मारे जो वर्ष में इस फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के है. उन्होंने वर्ष 2022 में दो शतक और नौ अर्धशतक बनाये.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!