अगर शिखर धवन की यह बात मान लेते ऋषभ पंत…. VIDEO
Photo: Twitter/Sanket Upadhyay
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए है. देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनके परिवार वाले, फैंस और क्रिकेट जगत के लोग उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे है.
इस दुर्घटना के बाद, ऋषभ पंत और शिखर धवन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे है. वीडियो में शिखर, ऋषभ को आराम से गाड़ी चलाने की सलाह दे रहे है. क्रिकेट फैंस को ऐसा लगता है दुर्घटना के समय, हो सकता कि ऋषभ गाड़ी काफी तेज चला रहे हो. हालाँकि यह जाँच का विषय है और इस मामले की जाँच पुलिस करेगी.
11 सेकंड के इस वीडियो में ऋषभ पंत शिखर धवन से कहते है, ‘एक सलाह, जो आप मुझे देना चाहो.” इस पर धवन कहते है ‘गाड़ी आराम से चलाया कर’. इस पर ऋषभ जवाब देते है, ‘ठीक है मैं आपकी एडवाइस (सलाह) (मान) लेता हूँ कि गाड़ी आराम से चलाऊंगा अबसे.’ इसके बाद, दोनों जोर-जोर से हंसने लगते है.
3 years ago. Shikhar Dhawan’s advice to Rishabh Pant. pic.twitter.com/uMTL0ZtXCe
— Sanket Upadhyay (@sanket) December 30, 2022
शिखर ने ऋषभ के एक्सीडेंट में घायल होने के बाद, एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “शुक्र है भगवान कि काफी बचाव हो गया. आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ.”
Thank you God ki kaafi bachaav hogaya. Sending you lots of healing, prayers and positivity. May you regain your strength and good health soon. @RishabhPant17
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 30, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
