ऋषभ पंत के कार हादसे की CCTV फुटेज आई सामने

Rishabh Pant accident (2)

Photo: IANS

The Hindi Post

शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत की कार रुड़की में डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि ऋषभ की मर्सिडीज के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद, गाड़ी में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि वाहन पूरी तरह जल गया. इस हादसे में ऋषभ को गंभीर चोटें आई है.

इस बीच, ऋषभ के कार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ की कार काफी तेज गति से डिवाइडर से टकराती है. रफ्तार इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड जा घुसी. गनीमत रही कि पंत की जान बच गई और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं. फ़िलहाल उनका इलाज जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!