जब लड़के पर भड़के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले “तुम्हारे पिताजी ने कभी मुख्यमंत्री से बात की है… मां ने की है..”

Chattisgarh Boy (1)
The Hindi Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक एक लड़के पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक लड़का सीएम बघेल से सवाल करता है कि EWS कोटा (आरक्षण) देने से बेहतर है कि जनसंख्या पर काबू किया जाए. जब थोड़ी देर लड़का बोल लेता हैं तो मुख्यमंत्री नाराज हो जाते हैं.

वो कहते हैं, “तुम्हारे पिताजी ने कभी मुख्यमंत्री से बात की है… मां ने की है… चाचा ने की है… तुम कुछ भी बोले जा रहे हो.” इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!