कैसी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और उनके परिवार की तबियत, कार एक्सीडेंट में सभी हो गए थे घायल

Prahlad Modi (1)

प्रह्लाद मोदी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी और उनके परिवार को गुरुवार को जेएसएस अस्पताल (मैसूरु) से छुट्टी मिलने की संभावना है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

प्रह्लाद मोदी एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे.

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी रोजाना प्रधानमंत्री कार्यालय को दी जा रही है.

सूत्रों ने कहा कि प्रह्लाद दामोदर दास मोदी और उनका परिवार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दो दिन मैसूरु में ही रहेगा. वही उनके पोते का इलाज गुरुवार तक जारी रहेगा.

इसी गाड़ी से यात्रा कर रहे थे प्रह्लाद मोदी और उनका परिवार, गाड़ी को एक्सीडेंट के कारण क्षति हुई हैं (फोटो: सोशल मीडिया)
इसी गाड़ी से यात्रा कर रहे थे प्रह्लाद मोदी और उनका परिवार, एक्सीडेंट के कारण गाड़ी को क्षति हुई हैं (फोटो: सोशल मीडिया)

अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि घायलों को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है.

हादसा मंगलवार को कड़ाकोला गांव के पास हुआ था.

परिवार मर्सिडीज बेंज कार से बांदीपुर के पर्यटन स्थल की ओर जा रहा था. यह हादसा कार चालक के कार पर से नियंत्रण खो देने और फिर कार के (सड़क) डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ.

70 वर्षीय प्रह्लाद मोदी की ठुड्डी पर चोट लग गई थी. वही उनका बेटा मेहुल प्रह्लाद मोदी (40), बहू जिनल मोदी और छह वर्षीय पोता मेनात मेहुल मोदी और ड्राइवर सत्यनारायण भी दुर्घटना में घायल हो गए थे.

पुलिस जांच में पता चला है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!