‘क्या 24 दिसंबर से पहले भी तुनिषा ने किया था आत्महत्या का प्रयास?’
नई दिल्ली | दिवंगत टीवी और फिल्म अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर से पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था. तुनिषा के पूर्व प्रेमी शीजान मोहम्मद खान ने इस बारे में तुनिषा के परिवार को जानकारी दी थी और उनसे तुनिषा का ध्यान रखने का कहा था. सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी.
शीजान अब पुलिस हिरासत में हैं. वही तुनिषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को सदमा देने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि शीजान और तुनिषा रिलेशनशिप में थे और 15 दिन पहले ही उनका रिश्ता टूटा था.
24 दिसंबर को मुंबई के वसई में एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. तुनिशा से पहले शीजान ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस मृणाल सिंह को डेट कर रहे थे.

नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने संकेत दिया कि तुनिषा पहले से ही तनाव और डिप्रेशन से पीड़ित थी इसलिए उनके परिवार को इस खबर को अधिक गंभीरता से लेने की जरुरत थी कि तुनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी.
सूत्रों ने कहा कि परिवार (तुनिषा के) को तुनिषा की काउंसलिंग करनी चाहिए थे ओर साथ ही उसके करीब रहना चाहिए था.
ब्रेकअप से पहले शीजान और तुनिषा का रिश्ता काफी चर्चित था. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में से एक में शीजान को ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर तुनिषा के लिए गाते और गिटार बजाते हुए देखा गया था.

दोनों शो के सेट पर मिले थे और तुनिषा ने शीजान के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उन्होंने शीजान की बहन फलक नाज के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की थी. चंडीगढ़ में पली-बढ़ी तुनिषा ने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी. तुनिषा ने 2016 में फिल्म ‘फितूर’ से अपनी कैरियर की शुरुआत की थी.
आईएएनएस
