अयोध्या के संत ने शाहरुख खान की ‘तेहरवीं’ रस्म अदा की

Ayodhya seer performs 'tehraveen' of Shah Rukh Khan (1)
The Hindi Post

अयोध्या (उप्र) | उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत, परमहंस दास ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की प्रतीकात्मक ‘तेहरवीं’ रस्म अदा की. बाकायदा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सड़क पर घड़ा फोड़ तेरहवीं संस्कार किया गया.

पिछले हफ्ते परमहंस दास ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया था और धमकी दी थी कि अगर वो (शाहरुख खान) उन्हें कही मिल जाए तो वो उन्हें जिंदा जला देंगे.

आज परमहंस ने पहले कुछ मंत्र पढ़े ओर उसके बाद एक मटके को जमीन पर पटक दिया. उन्होंने कहा कि मैं लोगों से उन थिएटरों में आग लगाने की अपील करता हूं जहां ‘पठान’ दिखाई जाएगी. बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के तरीके खोजता रहता हैं.

पठान फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हैं. ऐसा आरोप हैं कि इससे संतों और हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं. परमहंस ने पूछा कि भगवा बिकनी पहनकर इस तरह से नाचने की क्या जरुरत थी?

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!