मथुरा कोर्ट ने शाही ईदगाह का सर्वे करने का दिया आदेश, 20 जनवरी को देनी होगी रिपोर्ट

Mathura Krishna Janmsthal Shahi Masjid Mathura IANS

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

मथुरा | मथुरा जिला अदालत ने शनिवार को शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण (सर्वे) का आदेश दिया. यह सर्वेक्षण आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 2 जनवरी से किया जाएगा.

अदालत ने हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता द्वारा दायर एक मुकदमे पर यह आदेश पारित किया.

सर्वेक्षण होने के बाद, रिपोर्ट 20 जनवरी को कोर्ट को सौंपी जाएगी.

हिंदू संगठनों ने कटरा केशव देव मंदिर से 17वीं सदी की शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की है.

उनका दावा है कि मस्जिद भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर बनाई गई है.

शाही ईदगाह मस्जिद कथित तौर पर 1669-70 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर कृष्ण जन्मभूमि पर बनाई गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!