दीपिका पादुकोण ने देखा फीफा वर्ल्ड कप फाइनल, तस्वीरें आई सामने

Deepika in Fifa worlc cup final

Photo: @imkohligal

The Hindi Post

फीफा वर्ल्ड कप 2022 अर्जेंटीना ने जीत लिया है. उसने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया है. फुटबॉल फैंस को दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला. दोनों टीमों ने फाइनल जीतने के लिए पूरा दम लगा दिया था.

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में शामिल हुई. सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें वायरल हो रही है.

तस्वीरों में दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. तस्वीरों में दीपिका खुश दिख रही है.

दीपिका की आने वाली फिल्म ‘पठान’ की बात करे तो उसको लेकर विरोध हो रहा है. इस फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ का विरोध देखने को मिला है. इन सब कंट्रोवर्सी के बीच, दीपिका ने वर्ल्ड कप का फाइनल देखा.

दीपिका के आवला, अभिनेता शाहरुख खान ने भी फाइनल मैच देखा. साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशन भी किया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर वेन रूनी के साथ फिल्म को लेकर बात करते दिख रहे हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!