कौन है सरगम कौशल जिन्होंने जीता है मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब?

Sargam Kaushal (1)

यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर सरगम कौशल ने शेयर की है

The Hindi Post

भारत की सरगम कौशल ने अमेरिका के लॉस वेगास में हुए मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही 21 वर्षों के बाद यह ताज भारत वापस आया है.

आपको बता दे कि सरगम ने 62 देशों से आई सुंदरियों को पीछे छोड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है.

अभिनेत्री और पूर्व मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने साल 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता था. और अब 21 सालों बाद यह खिताब भारत के नाम हुआ है.

अब आपको बताते है कि सरगम कौशल कौन है? मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरगम कौशल पेशे से एक टीचर है. उनकी 2018 में एक नेवी अफसर से शादी हुई थी.

सरगम की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, वो जम्मू और कश्मीर की रहने वाली है.

सरगम बेहद खूबसूरत है और हमेशा से ही इसी तरह की प्रतियोगिता जीतना चाहती थी. अब उनका यह सपना पूरा हो गया है.

इस जीत के साथ ही इंस्टाग्राम पर सरगम को फॉलो करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. पिछले 24 घंटो के अंदर, उनको 10,000 से अधिक लोगों ने इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है.

सरगम ने खिताब जीतने के बाद, अपनी तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है.


View this post on Instagram

A post shared by Sargam Koushal (@sargam3)

आपको बता दे, सरगम ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का पुरस्कार 15 जून (2022) को जीता था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क I

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!